फिरोजाबाद: पुलिस ने कांग्रेसियों को भाजपा कार्यालय का घेराव करने से रोका, किया नजरबंद

-पूर्व जिलाध्यक्ष ने भाजपा महानगर कार्यालय पर किया प्रदर्शन, नारेबाजी

फिरोजाबाद: पुलिस ने कांग्रेसियों को भाजपा कार्यालय का घेराव करने से रोका, किया नजरबंद

फिरोजाबाद। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के आह्वान पर भाजपा कार्यालय का घेराव किया जाना था। गुरूवार को जिला व महानगर द्वारा भाजपा कार्यालय का घेराव से पूर्व कांग्रेसियों को पुलिस ने घरों पर नजरबंद कर लिया। कांग्रेसियों ने जिला कार्यालय का घेराव कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पूर्व जिलाध्यक्ष ने भाजपा महानगर अध्यक्ष के कार्यालय का घेराव कर नारेबाजी की। 

फिरोजाबाद: पुलिस ने कांग्रेसियों को भाजपा कार्यालय का घेराव करने से रोका, किया नजरबंद

जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा ई.डी. का दुरूपयोग करके सोनिया गाँधी व राहुल गाँधी पर झूठा केस लगवाया गया था। जिसे कोर्ट ने समाप्त कर दिया। भाजपा ने कांग्रेस नेताओं की छवि ख़राब करने की कोशिस के विरुद्ध भाजपा कार्यालय पर घेराव कार्यक्रम था। जिससे घबड़ा कर कांग्रेस जिलाध्यक्ष सहित तमाम नेताओं को एक दिन पहले ही पुलिस ने नजरबंद कर लिया। गुरूवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मोढ़ा कनेटा स्थित जिला कार्यालय पर एकत्रित होकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

फिरोजाबाद: पुलिस ने कांग्रेसियों को भाजपा कार्यालय का घेराव करने से रोका, किया नजरबंद

वहीं पूर्व जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भाजपा महानगर अध्यक्ष डॉ सतीश दिवाकर के कार्यालय पर पहुंचकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन करने वालों में हाजी नसीर अहमद, सईद पटेल, राजवीर यादव, अजय कुमार शर्मा, जितेंद्र तिवारी, नुरुल हुदा लाला राईन गांधी, अजय यादव, शैलेंद्र शुक्ला, संजय यादव, अनिल यादव, चांद कुरेशी, अजय दिवाकर, धर्मेंद्र यादव, कुसुम सिंह, मनोज भटेले, चंद्रकांत यादव, मुकेश गॉड, आशीष तिवारी, संत कुमार, यश दुबे, अनिल कुमार जाटव आदि रहे।