फिरोजाबाद: सामौर बाबा धाम हमारी सनातन संस्कृति की पहचान है- लक्ष्मी नारायण चौधरी

-भजन गायक लखबीर सिंह लक्खा के भजनों पर झूमे श्रद्वालु

फिरोजाबाद: सामौर बाबा धाम हमारी सनातन संस्कृति की पहचान है- लक्ष्मी नारायण चौधरी

फिरोजाबाद। सामौर बाबा धाम में सुप्रसिद्ध भजन गायक लखबीर सिंह लक्खा के भजनों पर हजारों श्रद्धालु मंत्र मुग्ध होकर भजनों पर नृत्य करने लगे। कार्यक्रम का शुभारम्भ उत्तर प्रदेश सरकार के गन्ना विकास एवं चीनी मिल मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी, विशिष्ट अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी प्रो. एसपी सिंह बघेल, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने दीप प्रज्जवलन कर किया।

फिरोजाबाद: सामौर बाबा धाम हमारी सनातन संस्कृति की पहचान है- लक्ष्मी नारायण चौधरी
गन्ना विकास मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने कहा कि सामौर बाबा धाम हमारे सनातन संस्कृति की पहचान है, हमारे आराध्य सभी के हैं, यही हमारी संस्कृति की सह-हृदयता है। उन्होंने पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होने प्रदेश के 3 हजार मंदिरों का जीर्णाेद्धार कराकर सनातन संस्कृति को नया रूप और भव्य स्वरूप प्रदान किया है केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो एसपी सिंह बघेल ने कहा कि मेला सदैव मेल-मिलाप का प्रतीक होता है, सामौर बाबा धाम में आयोजित यह महोत्सव आने वाले समय में सनातन का बड़ा केंद्र बनकर उभरेगा। जिस तेजी से यहां विकास हो रहा है, यह इलाका जल्द ही एक प्रमुख टूरिस्ट डेस्टिनेशन बनेगा। पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि हमारा मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी को अपनी समृद्ध सनातन संस्कृति से परिचय कराना है। मंदिरों का जीर्णाेद्धार केवल निर्माण नहीं बल्कि हमारी विरासत का संरक्षण है।