फिरोजाबाद: विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाऐं हुई सम्मानित

-महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने, समाज सेवा में आगे बढ़ने के लिए किया प्रेरित 

फिरोजाबाद: विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाऐं हुई सम्मानित

फिरोजाबाद। भारतीय जन सेवा समिति द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने, शिक्षा को बढ़ावा देने तथा समाज सेवा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

लिटिल इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित कार्यक्रम का शुभारम्भ करते हुए महापौर कामिनी राठौर ने कहा कि महिलाऐं हर क्षेत्र में पुरूषों के साथ बराबर है। बेटियों देश का नाम रोशन कर रही है। समाजसेविका कल्पना राजोरिया ने कहा की महिलाएं भी प्रत्येक विभाग में अग्रिम स्थान बना रही है। सीमा अग्रवाल ने कहा कि हर क्षेत्र में महिलाओं को आगे आना चाहिए। डॉ मनोरमा गुप्ता ने कहा की विश्व में आज महिलाओं को सम्मानित किया जा रहा है। डॉ रचना जैन ने कहा कि पुरुष महिलाओं को प्रोत्साहित करें, तो महिलाएं विश्व में क्या नहीं कर सकती है।

डॉ प्रेरणा जैन ने कहा कि महिला पुरुष गाड़ी के दो पहिए हैं, दोनों को साथ मिलकर चलना होगा तभी देश का विकास होगा। एकता शर्मा ने भारतीय जन सेवा समिति के कार्य की प्रशंसा की। इससे पूर्व सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल और सोनम डांस एकेडमी के छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से कार्यक्रम में चार-चॉद लगा दिए।इस अवसर पर मनोरमा गुप्ता, दीपाली सिंगल, गौरी बंसल, लवी जैन, सुमनलता चंदेल, आशा भट्ट, मीना शर्मा, तृप्ति उपाध्याय, सोनल उपाध्याय, पूर्णिमा,  आरती यादव एड, पूर्णिमा महल, रिचा दीक्षित, अर्चना गुप्ता, अत्री पालीवाल, अनुपमा शर्मा आदि को सम्मानित किया गया। संचालन असलम भोला, अध्यक्षता निक्की नरूला ने की।