टूंडला: :मां पीतांबरा महायज्ञ के दूसरे दिन हुए धार्मिक अनुष्ठान

टूंडला: :मां पीतांबरा महायज्ञ के दूसरे दिन हुए धार्मिक अनुष्ठान

टूंडला। राजा ताल के बच्चू बाबा आश्रम के पास चल रहे मां भगवती पीतांबरा एवं मृत्युंजय महादेव के 10 दिवसीय महा महोत्सव के दूसरे दिन रविवार को पंचांग पूजन, मंडप प्रवेश, देवी-देवता स्थापना और प्रतिष्ठा पूजन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में यज्ञाचार्य पंडित विष्णु भारद्वाज के नेतृत्व में वेदपाठी ब्राह्मणों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन सम्पन्न कराया गया। इस दौरान ऋग्वेद की ऋचाओं के साथ अरणी मंथन द्वारा अग्नि भगवान का प्राकट्य कराया गया। जिसमें बिना माचिस, कपूर या अन्य पदार्थ के अग्नि प्रज्ज्वलित की गई। पूरा आयोजन यज्ञाधीश 1008 रामदास महाराज के सानिध्य में किया जा रहा है। आयोजकों के अनुसार सोमवार से प्रतिदिन प्रातः 9 बजे यज्ञ प्रारम्भ होगा, दोपहर 1 से 5 बजे तक राम कथा और रात्रि 8 से 11 बजे तक हवन का आयोजन किया जाएगा।